Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी की होगी ताजपोशी- अजय

11-11-2024 07:12 AM

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी की एक बार फिर से मुख्य धारा में वापसी की खबर बड़ी तेजी से पूरे देश भर में चलने लगी है इस बार संजय जोशी का नाम भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सामने आ रहा है इसका मुख्य कारण लगातार पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के गिरते ग्राफ और 2024 की लोकसभा चुनाव में भाजपा का 240 सीटों पर अटक जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के द्वारा विचार किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुर्सी पर वही व्यक्ति बैठेगा जो संघ सरकार और संगठन में सामंजस्य स्थापित करेगा तथा जिसकी जमीन स्तर पर मूल कार्यकर्ताओं पर सीधी पकड़ होगी और इन सब विशेषताओं पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी पूरी तरह फिट बैठते हैं।

उत्तराखंड में संजय जोशी की बेहद करीबी माने जाने वाले भाजपा के पूर्ण कालिक विस्तारक अजय कंसवाल  बताते हैं की संजय जोशी भाजपा की छुपी ताकत है जिनके पास प्रतिदिन हजारों कार्यकर्ता देश के कोने-कोने से मिलने आते हैं जिसमें भाजपा के पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मंत्री स्तर तक के हर प्रकार का कार्यकर्ता आता है जिनसे संजय जोशी का सीधा संवाद रहता है तथा कार्यकर्ताओं की समस्या सुनते हैं और तुरंत अपने प्रयासों से उन्हें हल करने की कोशिश भी करते हैं उनसे मिलने देश के कोने-कोने से भाजपा अन्य दलों के लोग और आम जनमानस आता है!

 संंजय जोशी का पूरा जीवन संघ और संगठन के लिए समर्पित रहा है उन्होंने खुद को सामाजिक समर्पण के लिए खपा दिया है, उनका जीवन राजनीति की चकाचौंध से परे, जमीन स्तर पर एक संगठनकर्ता, विचारक और मार्गदर्शक को फलीभूत करने में लगा है! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व निभाने वाले संजय जोशी आज किसी भी पद पर नहीं है लेकिन उनकी ऊर्जा उत्साह और समर्पण में कोई कमी नहीं है आज भी कार्यकर्ताओं के चहेते हैं इसी कारण से संघ में संजय जोशी का मजबूत संगठनात्मक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है जबकि संघ भी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जोशी को बनाना चाहता है और आज जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन चर्चा में है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का समर्थन एक बार फिर से संजय विनायक ने जोशी के पक्ष में दिखाई दे रहा है ।

 संजय जोशी जी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखते हैं और उनकी ताजपोशी के बाद भाजपा फिर से अपने मूल स्वरूप में वापस आ जाएगी जिस कारण से कार्यकर्ताओं में उनके ताजपोशी को लेकर गजब का उत्साह पूरे देश भर में दिखाई दे रहा है!-लेखक:- अजय कंसवाल आरएसएस और भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और वर्तमान कई चुनाव से विस्तारक की भूमिका निभा रहे हैं।


ताजा खबरें (Latest News)

एसएसबी गुरिल्लाओं की घनसाली में आपात बैठक, सरकार पर लापरवाही का आरोप, चेताया आंदोलन तेज करने की चेतावनी
एसएसबी गुरिल्लाओं की घनसाली में आपात बैठक, सरकार पर लापरवाही का आरोप, चेताया आंदोलन तेज करने की चेतावनी 06-11-2025 09:06 AM

घनसाली (टिहरी गढ़वाल):बुधवार को भिलंगना ब्लॉक के एसएसबी (सीमांत सुरक्षा बल) युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की एक आपातकालीन बैठक घनसाली के गैस गोदाम परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी गुरिल्ला संगठन क...