Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली से रुड़की आते वक्त भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट।

30-12-2022 04:24 PM

ब्रेकिंग न्यूज रुड़की:- 

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट।

ऋषभ पंत अपनी कार बीएमडब्ल्यू में सवार होकर दिल्ली से आ रहे थे रुड़की।

दिल्ली से रुड़की आते वक्त हुआ बड़ा हादसा भारतीय क्रिकेटर्स ऋषभ पंत की हालत गंभीर।

गुरुकुल नारसन के समीप रेलिंग और खंभों से टकराकर हुआ एक्सीडेंट। 

बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ऋषभ पंत को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।


ताजा खबरें (Latest News)

सिलक्यारा टनल के ब्रेकथ्रू में स्थानीय विधायक संजय डोभाल की अनदेखी।
सिलक्यारा टनल के ब्रेकथ्रू में स्थानीय विधायक संजय डोभाल की अनदेखी। 17-04-2025 08:38 PM

उत्तरकाशी:- संजय रतूड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में भाग लिया. 853 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस 4.531 किमी लंबी डबल लेन सुरंग चारधाम यात्रा के लिए म...