Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

सांसद निधि से गांव में सोलर लाइट लगने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी कुकरेती ने जताया आभार, सभी गांवों में सोलर लाइट लगाने की रखी मांग

07-11-2025 10:35 PM

नई टिहरी।

भिलंगना ब्लॉक के सेमल्थ गांव क्षेत्र में सांसद निधि से सोलर लाइट लगाए जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी कुकरेती ने टिहरी गढ़वाल सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होने से ग्रामीणों को रात के समय काफी राहत मिली है।

गुड्डी कुकरेती ने सांसद से अनुरोध किया कि मुयाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य सभी गांवों में भी सोलर लाइट लगवाई जाए, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे और बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में संचार नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण लोगों को आपात स्थिति में भी संपर्क साधने में कठिनाई होती है।

उन्होंने सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से आग्रह किया कि लचर संचार व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा सके।

साथ ही, गुड्डी कुकरेती ने सांसद को सेमल्थ गांव आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि ग्रामीण सांसद का स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराना चाहते हैं।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...