Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

भिलंगना प्रधान संगठन अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरे रौंसाल के प्रधान कृष्ण गोविन्द कंसवाल, 22 नवम्बर को घोषित होंगे वार्ड सदस्यों के परिणाम

13-11-2025 10:47 AM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

भिलंगना ब्लॉक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रौंसाल ग्राम पंचायत के प्रधान कृष्ण गोविन्द कंसवाल ने संगठन के लिए ताल ठोक दी है। पत्रकारिता से सामाजिक जीवन की ओर कदम बढ़ाने वाले कंसवाल पहले टिहरी जनपद से ‘आज तक’ न्यूज चैनल के संवाददाता रह चुके हैं। अब वे गांव-गांव की आवाज़ को संगठित रूप देने के लिए भिलंगना प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, भिलंगना ब्लॉक से कुल चार उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जता सकते हैं। इस बार संगठन चुनाव को लेकर प्रधानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

वहीं, भिलंगना विकासखंड की 186 ग्राम पंचायतों में से अब तक सिर्फ 59 पंचायतों का गठन हो सका है, जबकि 127 ग्राम पंचायतों में अभी भी चुनाव प्रक्रिया जारी है। इन पंचायतों में 829 वार्ड सदस्य सीटों पर मतदान होना है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, 22 नवम्बर को वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद प्रधान संगठन के गठन की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।

स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार भिलंगना प्रधान संगठन का नेतृत्व युवा, ऊर्जावान और अनुभवशील व्यक्तित्व के रूप में सामने आ सकता है। कृष्ण गोविन्द कंसवाल की दावेदारी से चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...