घनसाली पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार, पाठ्यपुस्तकों में भी हो उल्लेख
09-12-2025 07:57 AM
पंकज भट्ट- टिहरी जनपद के घनसाली में पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज घनसाली पहुंचे, एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गाय संरक्षण और उसकी धार्मिक महत्ता पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
शंकराचार्य महाराज ने कहा कि जब लोग भारत में गाय को राष्ट्रमाता मानते हैं , तो सरकार को भी इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हुए गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि, आयुर्वेद और अध्यात्म का केंद्र रही है, इसलिए इसके प्रति राष्ट्र स्तर पर विशेष संरक्षण व आदर होना आवश्यक है।
महाराज ने आगे कहा कि उत्तराखंड सरकार को चाहिए कि वह स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में गाय माता के महत्व, वैज्ञानिक उपयोगिता और धार्मिक जुड़ाव का वर्णन अनिवार्य रूप से शामिल करे, ताकि नई पीढ़ी भारतीय परंपरा और संस्कृति की जड़ों को समझ सके।
उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि विधानसभा में बिल लाकर गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए कदम उठाए जाएं, ताकि देशभर में गौ संरक्षण की दिशा को मजबूती मिले और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
घनसाली क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। शंकराचार्य महाराज ने कार्यक्रम के दौरान गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करते हुए समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया।