जनपद के पूर्व सैनिकों के पुत्र निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 25 अप्रैल तक करें आवेदन।
20-04-2022 09:55 PM
टिहरी
जनपद के पूर्व सैनिको के पुत्र निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण हेतु 25 अप्रैल, 2022 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी गढ़वाल में नाम दर्ज करवा सकते हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल ले.क. जी.एस. चंद(अ.प्रा.) ने बताया कि
पूर्व सैनिक एंव सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना / अर्द्धसैनिक / पुलिस बल में भर्ती हेतु निशुल्क "भर्ती पूर्व प्रशिक्षण माह अप्रैल 2022 के अन्तिम सप्ताह या माह मई 2022 के प्रथम सप्ताह से देहरादून में संचालित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जनपद के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 25 अप्रैल 2022 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष न०-01376234145 से सम्पर्क किया जा सकता है।