Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

ऋषिकेश में हज़ारों की संख्या में स्वाभिमान महारैली में सड़कों पर उतरे।

30-09-2024 01:10 PM

ऋषिकेश:- 

    नवीन नेगी - प्रदेश में एक लंबे अंतराल के बाद मूल निवास 1950 व भू क़ानून की माँग एक बार तेज हो गई है। मूल निवास समन्वय संघर्ष समिति के तत्वावधान में विगत स्थानों पर महारैली के आयोजन के बाद रविवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में हजारों की संख्या में लोग रैली में एकत्रित हुए। रैली मैदान से लगभग 11 शुरू होकर मेन बाज़ार से होकर त्रिवेणी घाट तक महारैली निकाली गई। त्रिवेणी घाट पर लोगों ने पूजा अर्चना के बाद अपनी मांगों के संबंध में लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। स्वाभिमान महारैली में ऋषिकेश और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस सुरक्षा बल भआ तैनात रही।

स्वाभिमान महारैली में विभिन्न संगठनों के लोगों की भीड़ सूबे से ही पहुँचने लगी।जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और काफी संख्या में आम लोग शामिल हुए। रैली के दौरान सरकार से मूल निवास, भू-कानून की मांग की गई। इसके साथ ही प्रदेश में लगातरा बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और अपराधों को भी कम करने की मांग की गई।

समिति संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि समिति लंबे समय से प्रदेश में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रही है। सशक्त भू-कानून नहीं होने से उत्तराखंड की शांत वादियां अपराध का अड्डा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स माफिया, भू-माफिया, खनन माफिया गोरखधंधे कर रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड में भी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने की जरूरत है। इसके अलावा प्रदेश में 1950 मूल निवासी लागू होना चाहिए। साथ ही समय-समय पर मूल और स्थाई निवासी का सर्वेक्षण होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जल्द ही नहीं जागी तो भविष्य में प्रदेश दयनीय स्थिति में पहुंच सकता है। इसके लिए हम सबको मिलकर आवाज उठानी होगी।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...