ताजा खबरें (Latest News)

संजय रतूड़ी- बड़कोट उत्तरकाशी जिले के यमुना घाटी क्षेत्र में बुधवार शाम के समय हुई बारिश आंधी और ओलावृष्टि मानो यह मई का महीना ना हो बल्कि बरसात अपने चरम पर हो यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह बरसाती ना...





नई टिहरी: टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के ग्राम खाली-पाली मगरौं निवासी युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने एक बार फिर अपनी साहसिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह की है। रोहित ने एवरेस्ट पर भारतीय ध्वज फहराते हुए अक्तूबर 2022 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उन शहीद पर्वतारोहियों को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी द्रोपदी के डांडा (डीकेडी) में आए एवलांच के दौरान मौत हो गई थी।
22 मई सुबह सवा 8 बजे रोहित भट्ट ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया। रोहित के पिता जगदंबा प्रसाद भट्ट, मां दुर्गा देवी और बड़े
भाई दीपक भट्ट ने बताया कि इस सफल आरोहण में उनके साथ शेरपा और उनके दो साथी मौजूद रहे। रोहित ने सुबह सेटेलाइट फोन से उनके फोन पर यह जानकारी दी।
रोहित का एक ही लक्ष्य था कि वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर भारत का तिरंगा वहां फहराए। जो आज पूरा हो गया है। इसके पीछे रोहित की फिटनेस और कड़ी मेहनत शामिल है।
बताया कि जनवरी 2023 में विश्व की तीसरी तथा साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह कर 361 फीट का भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी उन्होंने फहराया था। जबकि इसी साल अगस्त माह में उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी
माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब रोहित ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
यह भी बता दें कि 4 अक्तूबर 2022 को निम के 34 प्रशिक्षओं और ट्रेनर का दल के डीकेडी चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस दल में रोहित भी शामिल था। उसने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन लोगों को बचाया था। रोहित के पिता जगदंबा प्रसाद भट्ट ठेकेदारी करते हैं। जबकि मां और भाई गांव में खेती-किसानी का कार्य करते हैं।
संजय रतूड़ी- बड़कोट उत्तरकाशी जिले के यमुना घाटी क्षेत्र में बुधवार शाम के समय हुई बारिश आंधी और ओलावृष्टि मानो यह मई का महीना ना हो बल्कि बरसात अपने चरम पर हो यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह बरसाती ना...