Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

घनसाली विधानसभा में बीजेपी ने की मोर्चों की घोषणा।

17-02-2023 01:56 PM

घनसाली:- 

    प्रदेश भर में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव अब समाप्ति की ओर है वहीं टिहरी जनपद में भी मुख्य कार्यकारणी से लेकर विभिन्न मोर्चों के चुनाव भी सम्पन्न हो गए हैं। जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने टिहरी जनपद में भाजपा की पूरी टीम तैयार कर दी है।  घनसाली के बूढ़ा केदार मंडल से प्रताप कंडारी को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जबकि मीनू राणा को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अनु मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अब्बल छनवाण को जिम्मेदारी दी गई है,  इन सभी के निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल व्याप्त है।

     वहीं घनसाली विधानसभा के बालगंगा से युवा मोर्चा के लिए पूरण परमार, महिला मोर्चा के लिए आरती रतूड़ी और अनु मोर्चा के लिए  सुरेन्द्र लाल को जिम्मेदारी मिली है जबकि भिलंगना मंडल में युवा मोर्चा के लिए अजयपाल सिंह नेगी महिला मोर्चा के लिए अनिता कोली अनु मोर्चा के लिए मोहित शाह को जिम्मेदारी दी गई है, व हुलाणाखाल मंडल में अनिता श्रीयाल महिला मोर्चा, हरिओम पंवार युवा मोर्चा और विरेन्द्र कुमार अनु मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है।

   वहीं निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने घनसाली विधान सभा के चारों मण्डल के नवनियुक्त सभी मोर्चाओं के अध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है उन्होंने कहा केवल उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता के साथ मिलकर मिशन 2024 में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।


ताजा खबरें (Latest News)

भारत बना 20-20 का का विश्व विजेता, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की हार।
भारत बना 20-20 का का विश्व विजेता, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की हार। 30-06-2024 05:11 AM

चंद्रशेखर पैन्यूली भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 पुरुष के दिलचस्प मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी 20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है,भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में हुए मुकाबले में मैच में गेंदबाजों क...