Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

प्रतापनगर में बीजेपी की पहली कार्यसमिति बैठक।

22-02-2023 03:14 AM

प्रतापनगर:- 

    भाजपा प्रतापनगर मण्डल की पहली कार्यसमिति बैठक देवल में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ख़ेम सिंह चौहान जी ने कार्यकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारियों के सम्मुख सरकार की जन कल्याण की योजना के बारे में बताया, साथ ही कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की धाक बढ़ी है, आज तमाम विकास कार्य तेजी से हो रहे है,सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है।आज की कार्यसमिति में मण्डल प्रभारी रामकुमार कठैत जी ने कहा कि आज पूरे विश्व में देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के कारण भारत का डंका बजा है, उन्होंने सरकार की तमाम जन कल्याण की योजना का भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रचार की बात कही, साथ ही उन्होंने मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व वृत बैठक भी ली। इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम के साथ बैठक शुरू हुई,साथ ही मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया, इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया।मण्डल की पहली कार्य समिति की बैठक में सर्वप्रथम मण्डल अध्यक्ष श्री त्रिलोक सिंह रावत जी द्वारा स्वागत भाषण हुआ। उसके बाद माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात पर चर्चा मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पैन्यूली द्वारा की गई। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल जी द्वारा जी 20 कार्यक्रम पर चर्चा की गई,इसके बाद मण्डल उपाध्यक्ष श्री राजपाल मिश्र वाण जी द्वारा जोशीमठ आपदा पर चर्चा की गई, उसके बाद मण्डल महामंत्री श्री मुरारी सिंह रांगड जी द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव रखा गया, जिसका अनुमोदन मण्डल उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह बिष्ट जी द्वारा किया गया तत्पश्चात मण्डल प्रभारी श्री रामकुमार कठैत जी द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा के साथ साथ मण्डल की वृत बैठक भी की गई,मण्डल की बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री खेम सिंह चौहान जी द्वारा संगठनात्मक विषय एवं सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई, अंत में मण्डल अध्यक्ष श्री त्रिलोक सिंह रावत जी द्वारा समापन भाषण किया गया, राष्ट्रगान के साथ आज की बैठक का समापन हुआ, जिसके बाद सभी ने सामूहिक भोज साथ बैठकर किया।कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री श्री विवेक भट्ट व श्री मुरारी सिंह रांगड द्वारा किया गया।इस दौरान मण्डल की पहली कार्य समिति बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र रावत, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री धनवीर रावत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष लम्बगांव भरोशी देवी रांगड, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला उनियाल, भाजयुमो अध्यक्ष शरद बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति डिमरी, अनु मोर्चा अध्यक्ष व आईटी संयोजक वीरेंद्र बरवान, युवा नेता रोशन रांगड, पूर्व प्रधान देवेन्द्र उनियाल, फरशुरम सेमवाल,चन्दन सिंह बगियाल,राहुल राणा बुग्गा, जब्बर सिंह ,सोहनपाल पंवार, सोबन सिंह रावत,राम सिंह परमार, लक्ष्मण सिंह चौहान, आरती आर्य, सुरेश आर्य, लक्ष्मी उनियाल, प्रेमा देवी, शकुन्तला देवी, पृथ्वी सिंह रांगड,जसपाल भंडारी जस्सी, भामा देवी, प्रभा बिष्ट, रीना जोशी, विपिन भट्ट, सुषमा महर, नीलम जोशी,जय सिंह मिश्रवाण, राजपाल पंवार, राम सिंह परमार, राकेश सिंह रांगड,रमेश रांगड, वासुदेव उनियाल, महावीर सिंह, भरत सिंह, पुष्पा महर, विजयपाल राणा, लक्ष्मी नौटियाल, भारत भूषण,उम्मेद लाल, दीवान सिंह, पुरूषोतम सिंह, उदयराम, जगमोहन रावत,  विरेन्द्र खरोला, पुरण सिंह, चतर सिंह रावत,सुंदर लाल सेमवाल, कर्ण सिंह रावत, जसपाल रावत, बीना कुमारी,होशियार सिंह, जब्बर सिंह, शंकर दत्त आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प
बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प 13-09-2025 09:54 PM

घनसाली (टिहरी गढ़वाल):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घनसाली विधानसभा के बालगंगा मंडल और बूढ़ा केदार म...