Dudhyadi Devi Doli: उत्तरकाशी भ्रमण के बाद वापस टिहरी पहुंची मां दुध्याड़ी, घैरका में हुआ भव्य स्वागत और विदाई।
23-01-2023 03:29 AM
टिहरी गढ़वाल:-
अपने 12 वर्षों की यात्रा भ्रमण के लिए निकली मां दुध्याड़ी देवी उत्तरकाशी गंगा स्नान और क्षेत्र भ्रमण के बाद वापस टिहरी के आरगढ़ पट्टी के घैरका गांव में पहुंची है। घैरका गांव में ग्रामीणों द्वारा मां दुध्याड़ी देवी का भव्य स्वागत और विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में मां दुध्याड़ी के दर्शनों और आशीर्वाद के लिए दूर दराज देश विदेश में रह रहे प्रवासी भी पहुंचे।
इस मौके पर प्रधान मनोज रतूड़ी, शिव राम रतूड़ी, द्वारिका रतूड़ी, दिनेश चौहान, दिनेश भंडारी, मदन भंडारी, सत्ये सिंह आदि लोग मौजूद रहे।