Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,हंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष माता मंगला व भोले महाराज हेलीकॉप्टर से पहुंचे घंटाकर्ण धाम

13-11-2021 07:55 AM

नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल:

    समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित घंटाकर्ण धाम पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष माता मंगला जी व भोले महाराज साथ में थे। घंटाकर्ण धाम पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,माता मंगला जी तथा भोले महाराज का मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित उपस्थित जनसमूह व श्रध्दालुओं ने ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर दूरदराज क्षेत्र से हजारों हजार की संख्या में भगवान घंटा कर्ण का आशीर्वाद लेने पहुंचे घंटाकरण मंदिर धाम, इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माता मंगला एवं भोले महाराज ने घंटाकरण धाम का लोकार्पण कर पूजा अर्चना की, तथा घंटाकरण के परम भक्त; भगत सजवाण की मूर्ति स्थापित हेतु भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर सौंदर्य करण व अन्य विकास कार्यों सहित कुल एक करोड़ 4 लाख रुपए के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी संचालित योजनाओं का सविस्तार जानकारी देते हुए, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा की गई मांगों की स्वीकृति देते हुए 1 दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति देते हुए कहा कि जिन पर जल्द काम शुरू किया जाएगा, इस मौके पर मंगला माता ने गौता चली से घंटाकर्ण धाम तक जाने वाली पैदल मार्ग पर रेलिंग लगाने हेतु 25 लाख तथा मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण हेतु भी 25 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा सभी श्रद्धालुओं को शाल एवं छाते भेंट किए।इस मौके पर घंटाकरण धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, सचिव रघुवीर सिंह सजवान ने विशिष्ट अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी,भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी,जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण व नरेंद्र नगर मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 



ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...