Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Ghansali: भाजपा नेता वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने घनसाली विधानसभा के कई गांवों में चलाया सदस्यता अभियान।

25-09-2024 09:27 PM

घनसाली:- 

    भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण का बुधवार को अंतिम दिन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर घनसाली विधानसभा के बासर पट्टी के दर्जनों गांवों में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र दत्त सेमवाल के नेतृत्व में उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके जयंती मनाई गई।

    वहीं इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने गांव वासियों को पार्टी और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की, साथ ही उन्होंने घनसाली के बासर पट्टी क्षेत्र के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत सिलूड़ी, गडारा, अमरसर, भल्ड गांव, कफोल गांव, धनसानी ओर धारगांव में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्य बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नए बनाए सदस्यों के घरों के बाहर अभियान संदर्भित स्टीकर लगाकर सदस्यता प्रक्रिया को पूर्ण किया ।

    इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने कहा कि देश के राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज यानि 25 सितंबर, दिन बुधवार को जयंती मनाई जा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन अंत्योदय दिवस मनाया जाता है, जो उन्हें समर्पित दिन है। जिसका उद्देश्य उनके विचारों से समाज को जागरूक करने हेतु अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। उन्हें भाजपा के पितृपुरुष के रूप में जाना जाता है।

    इस अवसर पर भाजपा नेता बच्ची राम भट्ट, लोकेंद्र भट्ट , रमेश रतूड़ी, राजेन्द्र प्रसाद, बफेश्वर प्रसाद, सोहन सिंह, विजय भट्ट, राम सिंह, सूरत सिंह आदि उपस्थित रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...