Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

लापता हुई लड़की का शव SDRF ने टिहरी झील से किया बरामद।

01-03-2023 01:40 AM

टिहरी:- 

    पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक लड़की कल पीपलडाली क्षेत्र में झील किनारे से लापता हुई है, जिसके झील में डूबने की आशंका पर सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

    उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के हमराह मय डीप डाइविंग इक्विपमेंट के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

    उक्त लापता लड़की की चप्पल झील किनारे मिलने से लड़की की झील में डूबने की संभावना और मजबूत हो गयी। SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

    SDRF के डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए लगभग 30 फ़ीट की गहराई में युवती का शव खोज निकाला व किनारे लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

    मृतक लड़की का नाम कुमारी मानसी नेगी उम्र 15 पुत्र स्वर्गीय  प्रीतम सिंह नेगी पता ग्राम - खान्ड , जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड बताया जा रहा है।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...