Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

हांगकांग में भीषण अग्निकांड: 44 की मौत, 279 लापता।

27-11-2025 09:13 PM

संदीप नेगी, हांगकांग:- 

    हांगकांग के ताई पो जिले में स्थित वांग फुक कोर्ट रेजिडेंशियल एस्टेट में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। इस दुर्घटना में अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 279 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं। आठ टावरों और करीब दो हजार फ्लैटों वाले इस विशाल आवासीय परिसर में आग तेजी से फैलते हुए 7 इमारतों तक पहुंच गई।

    दमकल विभाग के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर संसाधन झोंक दिए गए। 767 फायरफाइटर, 128 फायर ट्रक, 57 एंबुलेंस और 8 फायर होसेस को कार्रवाई में लगाया गया। राहत बचाव दल ने 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जबकि 700 लोगों को अस्थायी आश्रयों में रखा गया है।

    हादसे की गंभीरता को देखते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने आग लगने की वजहों की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रभावित इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच की जा रही है।

    स्थानीय निवासियों में इस भयावह घटना को लेकर गहरी चिंता है। यह हादसा हांगकांग में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आग दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...