Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर टिकी है कइयों की कुर्सी- गजेंद्र रावत

28-06-2025 01:41 AM

_ उत्तराखंड मे 2027 के लिये बिछ रही दिल्ली मे बिसात.

_ प्रदेश अध्यक्ष के नाम से खिंच जाएगी निर्णायक लकीर..

साभार:- वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत की वाल से 

 2 दिन पहले आपातकाल की 50 बरसी मनाने वाले कई लोगों की कुर्सी पर "आपातकाल" मतलब "राहुकाल" लग पड़ा है. ऐसे लोग राजनैतिक और तंत्र मन्त्र वाले पंडितों के पास जाकर तंत्र विद्या से राहु केतु दोष हटाने का आखिरी जोर लगाए हुए हैं।

 उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर महेंद्र भट्ट से ज्यादा उन लोगों की नजर है जो महेंद्र भट्ट के समीकरण गड़बड़ाने पर धराशाई होने वाले हैं।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के अनुसार महेंद्र भट्ट अभी भी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार है.अपनी कुर्सी बचाने वाले कुछ ख़ास लोग भी इस पर प्रयास कर रहे हैं कि महेंद्र भट्ट रिपीट हो जाए। इन्हीं जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों ने कई लोगों की नींद उड़ा रखी है वो आजकल नींद की गोलियों के सहारे सो रहे हैँ. राजपूत ब्राह्मण दलित गढ़वाल कुमाऊँ तराई मैदान सारे समीकरण खंगाले जा रहे हैँ.मैदानी मदन कौशिक फार्मूला भी चर्चा मे है. वर्तमान मे कुमाऊँ से ठाकुर मुख्यमंत्री तो गढ़वाल से ब्राह्मण अध्यक्ष का फार्मूला प्रभावी है ये फार्मूला ही असली समीकरण है।

मानसून सत्र आने वाला है प्रेमचंद अग्रवाल की छुट्टी के बाद संसदीय कार्य मंत्री किसे बनाएं तय नहीं हो पा रहा है

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए इंतजार कर रहे 38 विधायक भी महेन्द्र भट्ट की कुर्सी पर निर्णय होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैँ. कुल मिलाकर महेंद्र भट्ट के ग्रहों पर कइयों के ग्रह टिके हुए हैं वो सब उसी परिधि मे चक्कर लगा रहे हैँ. हर्ष मल्होत्रा को चुनाव प्रभारी सिर्फ औपचारिकता के लिये बनाया गया है दिल्ली के खेल से "नया खिलाडी " तय हैँ.इंतजार कीजिए अगले तीन दिन कइयों के लिये बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैँ.



ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: इंद्रमणि बडोनी की धरती से उठी न्याय की मशाल, अखोड़ी में अनीशा और रवीना को न्याय दिलाने के लिए विशाल जुलूस, सरकार पर बरसे बुद्धिजीवी
Tehri: इंद्रमणि बडोनी की धरती से उठी न्याय की मशाल, अखोड़ी में अनीशा और रवीना को न्याय दिलाने के लिए विशाल जुलूस, सरकार पर बरसे बुद्धिजीवी 05-11-2025 11:16 PM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड राज्य के जनक कहे जाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के गांव अखोड़ी (भिलंगना ब्लॉक) में बुधवार को घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा, बालगंगा वरिष्ठ नागरिक मंच के आह्वान पर एक विश...