ताजा खबरें (Latest News)

देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...




नई टिहरी:-
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नई टिहरी में बाइक रैली का आयोजन किया गया बाइक रैली अभियान के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा की जिले के प्रमुख शहरों में युवा मोर्चा के द्वारा बाइक रैली निकाली जा रही है जिसके माध्यम से जनपद के हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में मौजूद टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष परमवीर पंवार और ने कहा कि जिला व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता घर घर जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे इसके लिए जिले मंडलों में यह रैली का आयोजन किया गया है। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रभारी विपुल मंदोली, परमवीर पंवार, मनीष, कुलदीप रावत, विजय कठैत, अनिल चौहान, प्रभाकर भट्ट, अमरेन्द्र बिष्ट आदि सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...