Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

बीजेपी प्रदेश/जिला कार्यकारिणी में दायित्व मिलने पर लम्बगांव में सम्मान समारोह।

22-12-2022 11:52 PM

 प्रतापनगर, टिहरी:- 

    आज प्रतापनगर विधानसभा के लम्बगांव स्थित ऐश्वर्या होटल में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश व जिला पदाधिकरियों का सम्मान समारोह भाजपा के कार्यकर्ताओं व मण्डल पदाधिकारियों द्वारा किया गया।प्रतापनगर विधानसभा से  गोविन्द सिंह रावत  को किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने, साथ ही  हर्ष मणि सेमवाल,  परमवीर पंवार  को जिला उपाध्यक्ष बनने, राजेन्द्र जुयाल  को जिला महामंत्री बनने, ओमप्रकाश भुजवाण  को अनुसूचित जाति का गढ़वाल मंडल सह संयोजक बनने व श्रीमती ममता पंवार जी को जिला मंत्री बनने पर प्रतापनगर प्रथम, द्वितीय व कांडीखाल मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। प्रतापनगर के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से 6 वरिष्ठ नेताओं को जिला व प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व देने पर प्रदेश आलाकमान व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

    इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला व प्रदेश में नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतापनगर प्रथम मण्डल के अध्यक्ष  संजय पैन्यूली  ने की व कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री  राजपाल राणा  ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके व महापुरुषों की फोटो पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई,साथ ही कार्यक्रम के बाद सभी ने साथ में दोपहर भोज भी किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा  गोविन्द रावत, नवनियुक्त जिला महामंत्री  राजेन्द्र जुयाल, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष व द्वितीय मण्डल के निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष  हर्षमणि सेमवाल, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष व निवर्तमान भाजयुमो जिला अध्यक्ष  परमवीर पंवार, अनु मोर्चा के नवनियुक्त गढ़वाल सह संयोजक व निवर्तमान अनुसूचित जाति अध्यक्ष  ओमप्रकाश भुजवाण  ने उनको मिली नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया ।

    इस अवसर पर प्रथम मण्डल के अध्यक्ष संजय पैन्यूली ,कांडी खाल के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ने अपनी बात रखी व प्रतापनगर विधानसभा से प्रदेश व जिले में नवनियुक्त पदाधिारियों को बधाई देकर प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

    इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री  प्रमोद रमोला, प्रथम मण्डल के उपाध्यक्ष राजवीर कंडियाल , राय सिंह ,प्रथम के महामंत्री राजपाल राणा, चन्द्रशेखर पैन्यूली, द्वितीय मण्डल के महामंत्री त्रिलोक रावत, उपाध्यक्ष मनोज रमोला, विजय पाल सिंह, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष धन वीर रावत,  महामंत्री  प्रभाकर भट्ट , प्रथम भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण व्यास , महामंत्री कुलदीप बागियाल, अनु मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुंदर लाल, मण्डल कोषाध्यक्ष सुंदर लाल मेहरा, नगर पंचायत लम्बगांव के प्रतिनिधि रोशन रंगड़, वरिष्ठ नेता हूक्कम सिंह बिष्ट, मुरली सेमवाल, अवतार रांगड, रवि राणा, द्वारिका गैरोलाा, लक्ष्मण रावत, सतीश नौटियाल, नन्द किशोर पैन्यूली, राजेन्द्र रावत, कृष्ण कैंतूरा, क्षेत्र पंचायत प्रतनिधि लिखवार गांव, कृष्णा धनाई, दिनेश भट्ट, विवेक भट्ट, विजेंद्र सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...