Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

इंदिरा नगर में कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यकर्ताओ का माल्यपर्ण कर जताया आभार।

22-02-2022 02:49 PM

ऋषिकेश: 

    इंदिरा नगर, नेहरू ग्राम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव में अविस्मरणीय कार्य करने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित थपलियाल के इंदिरा नगर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।                  आभार कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर उन्हें पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में उनकी विजय निश्चित है। क्षेत्र की जनता द्वारा निरंतर क्षेत्र में सक्रिय रहने का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया जाता है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही यह प्रयास है कि आज उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है।  मैं उन समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

    जिन्होंने तन मन और धन से पार्टी की निरंतर सेवा की है, ऐसे निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा पुन विजयश्री प्राप्त करने वाली हैं। आज प्रत्येक वर्ग भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा नगर एवम नेहरूग्राम क्षेत्र के वासियों का मैं विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं, मेरे प्रत्येक चुनाव में इस क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह और प्यार मुझे मिला है। ऋषिकेश विधानसभा की संपूर्ण जनता मेरे परिवार की तरह है, मेरा यह कर्तव्य और दायित्व है कि मैं क्षेत्र की जनता के प्रत्येक परिवार की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास करू। शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती सुमित थपलियाल ने कहा कि इंदिरा नगर नेहरू ग्राम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब भी विधानसभा अध्यक्ष जी के पास मिलना हुआ उनके द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त समस्याओं का समाधान किया गया। श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी की संपूर्ण विधानसभा में निरंतर सक्रियता का ही परिणाम है कि चौथी बार भी वह भारी बहुमत से विजयी होकर पुनः विधानसभा पहुंच रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राम सिंह पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के लिए कार्य करती हैं, चाहे वह पूर्व सैनिक हो, महिला हो, व्यापारी हो, किसान हो, भाजपा सभी के हितों का ध्यान रखती है।  राम सिंह पंवार की अध्यक्षता तथा आशीष गैरोला के संचालन में चले आभार कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता सरोजनी राजपूत, बूथ अध्यक्ष चंचल शर्मा, माया शर्मा, मनोज ध्यानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, संगीता, राकेश भंडारी, लक्ष्मी बुदाकोटी, महेश शर्मा, प्रीति राठी, कमलेश रावत, मुनेश शर्मा, लोकेश कुमार, सुधा असवाल, हरीश थपलियाल,  जगदंबा थपलियाल, मोनू गर्ग, पीतांबर दत्त बुडाकोटी, माला झा, अंजलि शर्मा, ऋतिक, साधना डिमरी, भावना बरमोला, गंगोत्री शाह, दिनेश पायल, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह, कमलेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Ghansali Tehri: गनगर गांव में आसमान से गिरा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस।
Ghansali Tehri: गनगर गांव में आसमान से गिरा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस। 29-09-2024 02:33 PM

पंकज भट्टघनसाली: टिहरी जनपद के गनगर गांव में आसमान से एक गुब्बारे के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गिरा जिससे ग्रामीणों में कुछ देर तक सनसनी मच गई जिसकी सूचना भाजपा नेता प्रशांत जोशी प्रबंधक बालगंगा महाविद्या...