Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड दौरे पर

12-07-2022 12:27 AM

देहरादून:- 

  • एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंची हैं. 
  • द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंची थी
  •  यहां से वे सड़क मार्ग से होते हुए देहरादून कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंची
  • उत्त्तराखण्ड शहीद आंदोनकारी स्मारक पर मुर्मू ने नमन कर
  • शहीद स्थल पर उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की.
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की इसके बाद वह बीजेपी विधायकों से मुलाकात करेंगे
  • एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया है. 
  • द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. 
  • अगर द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति चुन ली जाती हैं तो वो भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी.
  •  साथ ही भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी होंगी. 
  • इसके अलावा वो ओडिशा से पहली राष्ट्रपति होंगी.

वहीं, आज उनका देहरादून प्रवास है, इस दौरान मुर्मू मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सेफ हाउस में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मुलाकात करेंगी. संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।


ताजा खबरें (Latest News)

धूमधाम से मनाया गया जौनसार बाबर के कुवानू में बिससु का पर्व तीर कमान चलाने की अनोखी परम्परा।
धूमधाम से मनाया गया जौनसार बाबर के कुवानू में बिससु का पर्व तीर कमान चलाने की अनोखी परम्परा। 19-04-2025 10:57 PM

देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...