Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

बेलेश्वर सीएचसी में लगा स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों को मिला उपचार, हर महीने के प्रथम गुरुवार को लगेगा नियमित शिविर

07-11-2025 05:24 PM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलेश्वर में आयोजित एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।

शिविर में कुल 124 मरीजों का अल्ट्रासाउंड, 137 महिलाओं व गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 70 मरीजों का बाल रोग एवं सामान्य ओपीडी, तथा 91 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 400 से अधिक लाभार्थियों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर अब प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को नियमित रूप से लगाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

वहीं, स्थानीय जनता के लिए यह भी राहत भरी खबर है कि सीएचसी बेलेश्वर में स्त्री रोग विशेषज्ञा और सर्जन की स्थायी नियुक्ति हो चुकी है, जो जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने वाले हैं। इनके ज्वाइन करने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलती है और समय पर इलाज उपलब्ध हो पाता है।

इस दौरान एसीएमओ डॉ बृजेश डोभाल डॉ प्रियंका, डॉ गौरव, डॉ नरेन्द्र दत्त गैरोला डॉ अनुभव कुड़ियाल आदि उपस्थित।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...