संगठन विस्तार के बाद प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट टिहरी पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
07-10-2025 04:04 AM
टिहरी गढ़वाल:-
उत्तराखंड में संगठन विस्तार के बाद पहली बार टिहरी पहुंचे प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं एवं नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया, नलिन भट्ट ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और निश्चित रूप से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है और हम सबकी एक सामूहिक जिम्मेदारी है की अब भारतीय जनता पार्टी की जो अपनी सरकार है उसके कार्यक्रमों को और उसके किए हुए कार्य को जन जन तक पहुंचने के लिए हम संकल्पित है और 2027 के अंदर एक बार पूना पुष्कर सिंह धामी के नेतुत्वा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए हम संकल्पित है, साथ हीं कहा की भारतीय जनता पार्टी हमारी एक कैडर बेस पार्टी है और बूथ स्तर तक हमारा संगठन है और भारतीय जनता पार्टी ट्वेंटी फोर इंटू सेवन पर चलने वाली पार्टी है हम 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निश्चित रूप से जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उनके कार्यक्रमों को हर समय जनता तक पहुंचने के संकल्पित रहता है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और राज्य सरकार के किए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे और पूना 2027 में पूना भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस प्रदेश में बनानी है और मंत्रिमंडल को लेकर कहा की ये हमारे केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का विषय है जब भी समय होगा सबके सामने होगा।