Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

ऐतिहासिक उपस्थिति व लम्हों का गवाह बना उतराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण समारोह।

24-03-2022 10:22 AM

देहरादून: 

    देवभूमि उत्तराखंड के पांचवी विधानसभा 2022 का विधिवत गठन व सरकार का शुभारंभ देहरादून के परेड ग्राउंड में 12 वें मुख्यमंत्री मंत्री के रूप में पुष्कर धामी व उनके मंत्रिमंडल के आठ मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्व कुमार देव, हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी , केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यत कुमार गौतम, राज्य सभा सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम टा, नरेश बंसल , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीर्थ सिंह रावत, अध्यक्ष मदन कौशिक सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी विधायक गण , समाज के विभिन्न वर्गो के गण मान्य व्यक्तियों , व सन्त समाज की ऐतिहासिक उपस्थिति के लम्हों के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य पाल ले जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व मंत्रिगणों के रूप में सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का विश्वास व भरोसे के साथ अच्छे कार्य करने का दिया संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उतराखंड को सर्व श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास के विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ उतराखंड विकास की यात्रा को बढ़ाने का लिया संकल्प।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...