Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

त्रिवार्षिक भेड़ मेले में गाजणा के ठाण्डी कमद पहुंचे पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा।

06-09-2024 09:35 PM

उत्तरकाशी:-  

    उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक गाजणा ठाण्डी कमद में गुरुवार को त्रिवार्षिक भेड़ मेले का भव्य आयोजन हुआ, यह मेला बौल्या देवता के मंदिर परिसर में सदियों से आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। गुरुवार को मेले के मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार रहे। इस दौरान  मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पीआरओ किशोर भट्ट  मौजूद रहे, इसके अलावा गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान , जिलाध्यक्ष भाजपा  सत्येन्द्र राणा, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली , भटवाड़ी प्रमुख विनीता रावत, भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल मंडल अध्यक्ष  विनोद पोखरियाल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हर्षमणि बहुगुणा , जिला कार्य समिति सदस्य  संतोष नौटियाल,  माता प्रसाद भट्ट,  सुमन देव नौटियाल, सुशील सेमवाल  सहित हजारों लोग मौजूद रहे। मेले में पहुंचने से पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का लंबगांव पीजी कॉलेज में प्रतापनगर मंडल व सेम मुखेम मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया, पशुपालन मंत्री सौरभ का लम्बगांव आगमन पर पूर्व राज्य मंत्री रोशन लाल सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, जिला मंत्री ममता पंवार,मंडल अध्यक्ष सेम मुखेम  राजपाल राणा, मंडल महामंत्री प्रतापनगर  मुरारी सिंह रांगड़, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पैन्यूली, मंडल मंत्री प्रवीण व्यास,प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रतापनगर  लोकपाल सिंह कंडियाल,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  रोशन रागड़, पूर्व बीडीसी सदस्य  खुशहाल सिंह रावत,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह बिष्ट,वरिष्ठ नेता  बद्री प्रसाद जोशी, जयेंद्र रागड़, अनार सिंह पंवार, गीता नेगी, सुनील पंवार आदि भाजपा कार्यकर्ताओ सहित पुलिस प्रशासन स्थानीय प्रशासन सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Uttarakashi: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने टकनौर क्षेत्र के सेलकू मेले में की शिरकत।
Uttarakashi: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने टकनौर क्षेत्र के सेलकू मेले में की शिरकत। 16-09-2024 09:17 PM

संजय रतूड़ी- उत्तरकाशीगंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने आज उपला टकनौर क्षेत्र के झाला गांव में आयोजित पौराणिक सेलकू मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस पावन अवसर पर उन्होंने भड़ वीर सिंह र...