Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

बुधवार को पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया गया

06-04-2022 09:02 PM

देहरादून

 बुधवार को पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया गया इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के सभी नेताओं ने कार्यकर्म में शिरकत की।

भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे देश में अपना 42 वां स्थापना दिवस मनाया तो वही उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर सभी जिलों और मंडलों में भव्य तरीके से अपना स्थापना दिवस मनाया राजधानी देहरादून की बात करें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने देहरादून जीएमएस रोड पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने का गुरु मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। वही इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा की बीजेपी लगातार बढ़ने वाली पार्टी है और इसका श्रेय बीजेपी कार्यकर्ताओं को जाता है।

देहरादून जीएमएस रोड पर भव्य कार्यक्रम में संबोधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून में सुनील उनियाल गामा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर और उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत से दूसरी बार लगातार बनी सरकार को लेकर जगह जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत भी किया वही कार्यकर्ताओं के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों की पार्टी है और लगातार इसे हमें आगे बढ़ाना है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी की रीति नीति को लेकर लोगों का बेहतर रिस्पांस देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर जनता ने इतिहास को बदला है। 


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...