ताजा खबरें (Latest News)

सिरदर्द से न हो परेशान, यहां मिलेगा उचित समाधान : डॉ शालिनी मिश्रा दौड़ भाग की ज़िंदगी में अक्सर लोगों में सिरदर्द की सबसे अधिक समस्याएं देखने को मिलती है, यहां तक कि आज के दौर में हर तीसरा व्यक्ति सिरदर्द य...


टिहरी:-
सोमवार का दिन प्रतापनगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत जी व उनके दोनों सुपुत्रों के लिए ऐतिहासिक रहा, साथ ही टिहरी बांध जलाशय में एक नया रिकॉर्ड बना है, आपको बताते चलें कि आज टिहरी के कोटी कालोनी से लेकर स्यांसु पुल तक मोटना गांव निवासी बड़े त्रिलोक सिंह रावत व उनके दोनों तैराक बच्चे ऋषभ व पारसवीर ने तैरकर के नया रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। पिछला रिकॉर्ड भी इन्ही पिता पुत्रों के नाम था जो उन्होंने सितंबर 2021 को बनाया था, तब उन्होंने कोटी कालोनी से भल्डियाना तक तैरकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था, आज उन्होंने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज प्रातः कोटी कालोनी से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया,इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंडल उपाध्यक्ष भाजपा प्रतापनगर शिव सिंह बिष्ट व रंजन भंडारी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।डोबरा चांठी पुल के ऊपर से नीचे झील में तैर रहे पिता पुत्रों को भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा सेम मुखेम राजपाल सिंह राणा, मंडल महामंत्री प्रतापनगर मुरारी सिंह रांगड, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महामंत्री सेम मुखेम मंडल नंदकिशोर पैन्यूली, तेजपाल बिष्ट, सुखदेव सिंह पत्रकार केशव रावत और उप्पु सिराई के स्थानीय लोगो ने उन्हें झंडा लहरा करके उनका उत्साहवर्धन किया, इसके बाद इन पिता पुत्रों की जोड़ी ने स्यांसू पुल तक टिहरी झील में तैरकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है,जिसके लिए त्रिलोक सिंह रावत व उनके दोनों सुपुत्रों को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को इन्हे पुरुष्कृत किया जाना चाहिए।
50 वर्ष से अधिक की उम्र में अपने बच्चों के साथ आज लगभग साढ़े पांच घंटे लगातार तैरकर टिहरी बांध जलाशय में कीर्तिमान बनाने त्रिलोक इस उम्र में भी आपके हौसलों की तारीफ करनी होगी, इनकी सफल तैराकी के बाद त्रिलोक व उनके दोनों सुपुत्रों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली ने शासन प्रशासन व प्रदेश के मुख्यमंत्री से त्रिलोक सिंह रावत व उनके दोनो बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का अनुरोध भी किया, ताकि ये लोग राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचकर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें,जब जब टिहरी बांध जलाशय में साहसिक खेलों, तैराकी से संबंधित प्रतियोगिता होगी तो इनका जिक्र सदैव आता रहेगा।
सिरदर्द से न हो परेशान, यहां मिलेगा उचित समाधान : डॉ शालिनी मिश्रा दौड़ भाग की ज़िंदगी में अक्सर लोगों में सिरदर्द की सबसे अधिक समस्याएं देखने को मिलती है, यहां तक कि आज के दौर में हर तीसरा व्यक्ति सिरदर्द य...