Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा।

09-10-2025 12:01 PM

देहरादून:- 

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम की घोषणा की। संगठन में नई ऊर्जा और नेतृत्व को मजबूती देने के उद्देश्य से विपुल मैंदोली को प्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि दीपेंद्र सिंह कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सदैव युवाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की यह नई टीम प्रदेशभर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति सबसे बड़ी ताकत है, और पार्टी को विश्वास है कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन के हर स्तर पर सक्रियता और जोश के साथ काम करेंगे।

घोषणा के बाद भाजपा कार्यालय में युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली और महामंत्रियों दीपेंद्र सिंह कोश्यारी व मुलायम सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ बधाई देने वालों की भीड़ जुटी रही।

नवनियुक्त अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और युवाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेगा।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
Tehri: घनसाली की बेटी प्रिया रावत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व 09-11-2025 10:17 PM

घनसाली, टिहरी गढ़वाल।घनसाली क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण—भिलंग तहसील के ग्राम बजींगा (छेली) निवासी प्रिया रावत, पुत्री रणजीत सिंह रावत, का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिया वर्तमान ...