Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टिहरी पहुंचकर कार्यकताओं के साथ मनाया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, गिनाई 100 दिन की उपलब्धि।

17-09-2024 09:12 PM

टिहरी:- 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर और मजबूती के साथ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने पर जोर दिया। कहा कि 18 से 24 सितंबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह में सेवा के कार्य करें। जबकि 25 सितंबर को व्यापक स्तर हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाएं।

    बौराड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित के लिए हैं। कहा कि तीन लाख करोड़ की कई परियोजनाएं मंजूर की है। जिनमें सड़क, रेल, बंदगाह, आठ हाईस्पीड कॉरिडोर शामिल है। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त के लिए 20 हजार करोड का वितरण, फसलों पर एमएसपी बढ़ाया। कहा कि माध्यम वर्ग को राहत देते हुए सात लाख की आय पर टैक्स नहीं लगाया। जबकि युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है। कहा विपक्ष ने सरकार के कार्यों में लगातार व्यवधान डालने का प्रयास किया। लेकिन पीएम मोदी दृढ़इच्छा शक्ति के कारण 2047 तक देश को विकसित बनाने का कार्य हो रहा है। इसके बाद उन्होंने चंबा और नई टिहरी मंडल के सदस्यता अभियान को लेकर बूथ और शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक की। उन्होंने कहा कि 18 से 24 सितंबर तक पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य सेवा सप्ताह बनाया जाएगा। जबकि 25 सितंगबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर व्यापकस्तर पर सदस्यता अभियान चलेगा।

    इससे पहले उन्होंने जिला अस्पताल बौराड़ी में भाजयुमो कर ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की। कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन में रक्तदान कर दूसरे लोगों के जीवन को बचाना चाहिए।

    जल्दी ही उत्तराखंड में भू कानून लागू किया जाएगा साथ ही खाली पड़े कैबिनेट मंत्री के पदों को भी मुख्यमंत्री जल्दी भरने जाएंगे क्योंकि यह विशेष अधिकार मुख्यमंत्री का होता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, परमवीर पंवार, मेहरबान सिंह रावत, ओमप्रकाश भट्ट, अतर सिंह तोमर, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान ,जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल, उदय रावत, मंडल अध्यक्ष गोपीराम चमोली , प्रमुख शिवानी बिष्ट, विजय कठैत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गुसांई आदि मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Pauri: दिवंगत अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, परिजनों को अब भी न्याय का इंतजार।
Pauri: दिवंगत अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, परिजनों को अब भी न्याय का इंतजार। 18-09-2024 08:59 PM

पौड़ी:- पौड़ी की दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी है दो साल बीत जाने के बाद भी अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा न मिलने से अंकिता के परिजन मायूस हैं। दिवंगत बेटी का जिक्र आते ही पर...