Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Tehri Garhwal: सदस्यता महा अभियान के तहत भाजपा की कार्यशाला।

28-08-2024 08:23 PM

टिहरी:- 

    टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा में सदस्यता महापर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बालगंगा मंडल की कार्यशाला चमियाला में एक निजी होटल में सम्पन्न हुई,जिसमे मुख्य वक्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक हर्षमणि सेमवा का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कविता तिवाड़ी ने की ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके व राष्ट्रगीत के साथ हुई, कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान के बाद घनसाली  क्षेत्र में आई आपदा में हताहत हुए लोगो को 2 मिनट का मौन रखकर श्रदांजलि दी गई। इससे पूर्व कार्यशाला में पहुंचे मुख्य वक्ता व अन्य लोगों का मंडल अध्यक्ष कविता तिवाड़ी जी व अन्य लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यशाला में भाजपा के  पूर्व जिला उपाध्यक्ष नत्थी सिंह नेगी, नेता जिला मंत्री रामकुमार कठैत, मंडल उपाध्यक्ष प्रतापनगर चंद्रशेखर पैन्यूली, सदस्यता अभियान बालगंगा के सहसंयोजक हर्ष लाल कोहली जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि देशभर में आगामी 02 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है जिसमें हर बूथ तक नये सदस्य जोड़े जाएंगे जबकि बालगंगा मंडल को इस बार 06 हजार से बढ़ाकर 08 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है जिसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं को इस महा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी से मिले हैं। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सदस्यता अभियान के संयोजक हरिकृष्ण तिवाड़ ने किया।

    इस दौरान कार्यशाला में प्रतापनगर के मंडल महामंत्री जिला पंचायत प्रतिनिधि मुरारी सिंह रांगड, बालगंगा मंडल महामंत्री हरीश राणा, चंद्रशेखर पैन्यूली, शैलेन्द्र रतूड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह राणा, प्रताप सिंह राणा, सूर्यप्रकाश रतूड़ी, लक्ष्मण चौहान, बद्री प्रसाद सेमवाल, कमल सिंह पंवार, रोशन नेगी, पूरन सिंह रावत, हरभजन रावत, अजीत नेगी, सुषमा नेगी, गीता टम्टा, प्रताप सिंह रावत, नारायण सिंह चौहान, धनपाल सिंह बिष्ट, लोकेंद्र दत्त जोशी, सुंदर लाल पेटवाल, सब्बल सिंह, मंगल सिंह नेगी, मनमोहन सिंह राणा, महावीर सिंह रावत, अमित, पूरन परमार, विजयपाल दोरियाल, सोबन सिंह नेगी, मोहन सिंह चमियाल, गौतम सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह, आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...