Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

भाजयुमो देहरादून के कार्यकर्ताओं ने उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में मनाया शिक्षक दिवस।

05-09-2023 08:59 PM

देहरादून:- 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर देहरादून अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज देहरादून में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज व हॉस्पिटल के समस्त प्रोफेसर को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश महामन्त्री विपुल मैन्दोली ने शिक्षक व बढ़ते भारत के विषय पर छात्र- छात्राओं व शिक्षकों के मध्य अपने विचार रखें। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पंत ने बताया कि एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सयोंजक मनीष सैनी ने किया।

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ अश्वनि कंबोज, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, प्रधानाचार्य सत्य मानव दयाल, डॉ बाई एस मलिक, डॉ दुष्यन्त, डॉ चेतन, डॉ वेद, डॉ नेहा, डॉ विदुषी शर्मा,हेरम्भ, धर्मवीर, जाह्नवी नेगी एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी, शिक्षक व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...