Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

चार धाम यात्रा पकड़ी रफ्तार, पर्यटन मंत्री ने यात्रियों का जताया आभार

01-06-2022 03:24 AM

 देहरादून: 

    उत्तराखंड में एक बार फिर से चारधाम यात्रा सुचारू होने के बाद चारों धामों में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अकेले केदारनाथ में 10 हजार के करीब यात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए रोज पहुंच रहे हैं। इसी तरह गंगोत्री,बयमुनोत्री और बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आपको बता दें कि 17 व 18 अक्टूबर को आई भारी बारिश के बाद यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई थी। लेकिन 22 अक्टूबर से यात्रा मार्ग खुल जाने के बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में चारों धाम में यात्रियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। यात्रा के लिए बहुत कम समय बचा है इसलिए यात्री देश के कोने-कोने से चारों धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक तकरीबन ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि फिलहाल यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। सभी सड़कों को खोल दिया गया है। अब यात्री सुगमता के साथ चार धाम यात्रा पर आ सकते हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रियों ने सरकार के प्रति भरोसा जताया है।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...