Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Dehradun: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं, बीजेपी विधायक ने कसा तंज।

21-04-2024 09:03 PM

देहरादून:- 

    आखिरकार राजनीतिक चर्चाओं के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई।

    उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं, उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सुदेश गंगवार ने भाजपा का दामन थामा है। 

    अनुकृति गुसाई ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है। अनुकृति घुसायी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेसप्रदेश प्रवक्ता गरिमा 10 दो सोनी ने उन पर निशाना साधा गरिमा ने कहा कि अनुकृति कि आज घर वापसी हो गई उन्होंने कांग्रेस में रहते एक कार्यकर्ता के तहत काम नहीं किया विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने उनको टिकट दिया था। अनुकृति के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने अनुकृति गुसाई को सब कुछ दिया है जब वह राजनीति में नौसिखिया थी तब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया और उन्हें राजनीति में बढ़ावा देने का काम किया। लेकिन जिस पार्टी ने उनको इतना सम्मान दिया अगर वह उसका सिला इस तरीके से दे रही है तो इसको जानता भी भली-भांति समझ रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

    उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है लेकिन बीजेपी में दूसरे दल के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला अभी तक थम नहीं रहा है ।आज कांग्रेस के उधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में बीजेपी का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस से 2022 में लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी लिया। उनको भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अभी बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वहीं भाजपा में शामिल होने पर अनुकृति गोसाई ने कहा कि वह मोदी जी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई है और उनका प्रयास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। वही सुरेश गंगवार ने कहा कि वह मोदी जी के नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में आए हैं।


ताजा खबरें (Latest News)

Uttarkashi: गणतंत्र दिवस की परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स ने सीखें गुर।
Uttarkashi: गणतंत्र दिवस की परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स ने सीखें गुर। 29-09-2024 06:35 AM

संजय रतूड़ी- उत्तरकाशी - दिल्ली गणतंत्र दिवस 2025 परेड के चयन को लेकर उत्तरकाशी के तीन इंटरकालेज में 106 एनसीसी केडेट्स ने प्रतिभाग किया राजकीय इंटर कालेज नौगांव, राजकीय इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ और कीर्ति इंटरकाले...