Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Dehradun: उत्तराखंड में पंचायतें सरकारी प्रशासकों के हवाले

09-06-2025 10:46 PM

पंचायतें सरकारी प्रशासकों के हवाले..

डीएम होंगे जिपं के प्रशासक , एसडीएम देखेंगे ब्लॉक तो एडीओ (पंचायत) होंगे ग्राम पंचायतों के प्रशासक।

देहरादून/उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य की त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। हरिद्वार जनपद को छोड़कर अन्य सभी जनपदों में जिला पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों (क्षेत्र पंचायतों) और ग्राम पंचायतों का प्रशासनिक नियंत्रण सीधे तौर पर राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इसका मतलब है कि अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के बजाय सरकारी अधिकारी इन पंचायतों के प्रशासक की भूमिका निभाएंगे।

 नई व्यवस्था के प्रमुख बिंदू:

1. जिला पंचायत स्तर:

    प्रशासक: जिलाधिकारी (डीएम)

    जिला पंचायत के सभी प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का दायित्व अब संबंधित जिले के डीएम पर होगा।


2. ब्लॉक/क्षेत्र पंचायत स्तर:

    प्रशासक: उप जिलाधिकारी (एसडीएम)

     प्रत्येक ब्लॉक या क्षेत्र पंचायत का प्रशासनिक नियंत्रण उस क्षेत्र के एसडीएम को सौंपा गया है। एसडीएम ब्लॉक पंचायत के कामकाज की देखरेख करेंगे।


3. ग्राम पंचायत स्तर:

    प्रशासक: सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) - एडीओ (पंचायत)

     प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए संबंधित क्षेत्र के एडीओ (पंचायत) को प्रशासक नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी ग्राम पंचायतों के दैनिक प्रशासन और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: पलायन की मार झेल रहा मान्दरा गांव, सांस्कृतिक चहल पहल से गुलजार।
Tehri: पलायन की मार झेल रहा मान्दरा गांव, सांस्कृतिक चहल पहल से गुलजार। 10-06-2025 05:58 PM

घनसाली, टिहरी: पंकज भट्ट - टिहरी जनपद की घनसाली विधानसभा स्थित मान्दरा बासर गाँव, जो पलायन की गंभीर मार झेल रहा था, पिछले एक दशक से प्रवासी और अप्रवासी ग्रामीणों के सहयोग से फिर से चहल-पहल भरा नज़ारा पेश कर रहा है। ...