Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

सदस्यता अभियान में लंबगांव पहुंचे जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल व सह प्रभारी रमेश चौहान।

23-09-2024 07:28 AM

पंकज भट्ट- भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रतापनगर व सेम मुखेम मंडल की बैठक लंबगांव में आयोजित हुई, जिसमे भाजपा टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल मुख्य अतिथि रहे,और जिला सह प्रभारी रमेश चौहान मुख्य वक्ता रहे। जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल व जिला सह प्रभारी रमेश चौहान जी ने कार्यकर्ताओं व मौजूद पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान हेतु मार्गदर्शन दिया व कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाएं।बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके व भारत माता व बीजेपी के पितृ पुरुषो की फोटो पर माल्यार्पण सहित वन्देमातरम के साथ हुई,साथ ही मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल व मुख्य वक्ता रमेश चौहान का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता रमेश चौहान, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के अलावा जिला महामंत्री राजेन्द्र जुयाल, जिला उपाध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, बैठक की अध्यक्षता कर रहे सेम मुखेम के मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा ने भी मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ,बैठक के समापन के बाद प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष व जाने माने तैराक त्रिलोक सिंह रावत जी ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर को वो और उनके दोनों पुत्र ऋषभ रावत व पारसवीर कोटी कालोनी से एक बार फिर टिहरी बांध की झील में तैराकी करेंगे, जिस हेतु उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से हौसलाफजाई की अपेक्षा की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विवेक भट्ट जी ने किया। लंबगांव में आयोजित आज की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पैन्यूली बीजेपी जिला मंत्री ममता पंवार ,वरिष्ठ नेता व राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, महिला मोर्चा जिला मंत्री गुप्ता बिष्ट, मंडल महामंत्री सेम मुखेम नन्द किशोर पैन्यूली, मण्डल उपाध्यक्ष प्रतापनगर चंद्रशेखर पैन्यूली, राजपाल मिश्रवाण राजेंद्र सिंह रावत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह रावत, मंडल मंत्री व संयोजक प्रवीण व्यास , मीडिया प्रभारी केशव रावत , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला रांगड , सह संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी नरेश उनियाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सेम मुखेम कुलदीप बगियाल , पूर्व उपाध्यक्ष राजवीर सिंह कंडियाल, पूर्व बीडीसी सदस्य खुशहाल सिंह रावत, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल सिंह कंडियाल,अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष सेम मुखेम सुंदरलाल जी,जिला कार्य समिति सदस्य विनोद लाल , महेश प्रसाद पैन्यूली (राजेश), जिला कार्य समिति सदस्य हुक्कम् सिंह बिष्ट , प्रधान गरवान गांव विजयपाल असवाल,ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री राम सिंह परमार जी,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री व संयोजक सेम मुखेम धनपाल सिंह वर्त्वाल, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमर सिंह मिश्रवान जी,किसान मोर्चा के करण सिंह मिश्रवाण महावीर सिंह पंवार जी,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मानवेन्द्र पंवार जी,किसान मोर्चा के होशियार सिंह जी,मंडल मंत्री विपिन भट्ट , न्याय पंचायत संयोजक तेजपाल बिष्ट ,पूर्व प्रधान रौलाकोट उम्मेद लाल आदि भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित
Tehri: जल्द होगा घनसाली आपदा पीड़ितों का विस्थापन- डीएम मयूर दीक्षित 28-09-2024 07:14 PM

नई टिहरी पंकज भट्ट- विगत जुलाई अगस्त में भिलंगना ब्लॉक के तमाम क्षेत्रों में आई भीषण आपदा से प्रभावित हुए तिनगढ़, जखन्याली व घुत्तू भिलंग और बडियार कुडा के ग्रामीणों का जल्द विस्थापन हो जाएगा।डीएम मयूर दीक्ष...