ताजा खबरें (Latest News)
आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने दी भूखहड़ताल की धमकी आपदा के एक माह बाद भी नही हो रही सुनवाईपंकज भट्ट- घनसाली:- विकास खंड भिलंगना के सीमांत गांव गेवाली में आई प्राकृतिक आपदा के एक माह बाद भी प्रभावित ग्रमीणों की समस...
देहरादून:-
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा कार्यकारिणी विस्तार किया गया। बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक प्रदेश प्रवक्ता व 17 लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता में नैनीताल से विकास भगत को जगह मिली है जबकि टिहरी से जिला पंचायत सदस्य व दिग्गज नेता रघुवीर सिंह सजवाण को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है। वहीं रघुवीर सिंह सजवाण को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किए जाने पर टिहरी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिठाईयां बांटी।
वहीं टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा के चामी गाँव (नैलचामी पट्टी) निवासी दिलीप सिंह कण्डारी को वर्तमान देहरादून महानगर से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।