Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

लिखवारगांव में नव युवक व महिला मंगल दल का गठन।

20-08-2024 06:07 AM

लंबगांव 

प्रतापनगर क्षेत्र के लिखवारगांव में ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव में नवयुवक मंगल दल और महिला मंगल दल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी का 2 वर्ष का निर्धारित कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज गांव में बैठक करके नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ।जिसमे सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली की देखरेख में नवयुवक मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन हुआ,जिसमे नवयुवक मंगल दल में अध्यक्ष सुनील प्रसाद पैन्यूली तो कोषाध्यक्ष अखिलेश पैन्यूली चुने गए,वहीं उपाध्यक्ष उदय लाल सचिव दीपक (दिव्यांशु पैन्यूली),उप सचिव पवन पैन्यूली,कार्यकारिणी सदस्य नवेंद्र प्रसाद,अतर लाल,आयुष,नितिन चुने गए।

वहीं महिला मंगल दल अध्यक्ष दीक्षा देवी पैन्यूली,कोषाध्यक्ष राजकुमारी देवी,उपाध्यक्ष आरती देवी,सचिव सीमा देवी,उपसचिव रजनी देवी को चुना गया,वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए संगीता देवी,अंजू देवी, वैष्णवी देवी, बबीता देवी को चुना गया,इस दौरान मछेंद्री देवी,मीरा देवी, शाकम्बरी देवी,निर्मला देवी आदि महिलाए व नवयुवक मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

धूमधाम से मनाया गया जौनसार बाबर के कुवानू में बिससु का पर्व तीर कमान चलाने की अनोखी परम्परा।
धूमधाम से मनाया गया जौनसार बाबर के कुवानू में बिससु का पर्व तीर कमान चलाने की अनोखी परम्परा। 19-04-2025 10:57 PM

देहरादून:- चकराता जौनसार बाबर पहले ही अपनी लोक कलाओं के लिए विश्व विख्यात है और देवी देवताओं में भी यहां के लोग अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं,इन दिनों जनजातीय ...