Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

घनसाली:- महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम मोदी का जताया आभार

30-10-2023 10:56 PM

नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023


महिला आरक्षण बिल पारित होने पर पीएम मोदी का जताया आभार


बीजेपी महिला मोर्चा ने चुनाव में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने पर जताया आभार, बताया ऐतिहासिक फैसला है।



घनसाली, टिहरी:- 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम सफलता से पारित होने पर PM नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार करने को भाजपा महिला मोर्चा ने सम्मेलन आयोजित किया। टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा स्थित विकास खंड सभागार में सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता ने  ने कहा कि तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लम्बित पड़ा महिला आरक्षण बिल सुखद स्वरूप में 21 सितम्बर 2023 को भारतीय संसद में पारित हो गया। यह दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रूप में जाना जाएगा।

 वहीं मुख्य वक्ता विकास खंड भिलंगना की प्रमुख बसुमती घणाता ने कहा कि हमारे देश के  यशस्वी प्रधानमंत्री ने , मातृशक्ति  के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत की है।  यह महज एक कानून नहीं है यह उन अनगिनत महिलाओं का सम्मान है जिन्होंने हमारे देश को आगे बढ़ाया है और भारत को सुदृढ़ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दिया है।

वहीं उन्होंने कहा कि आज जश्न के इस माहौल में हमें अपने देश की सभी महिलाओं की शक्ति, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए। 

कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, बालगंगा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती रतूड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता श्रीयाल,  इंदू डंगवाल, महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष कृष्णा गैरोला, उषा नेगी, गीता टम्टा, सरिता उनियाल, कविता रतूड़ी, ममता नौटियाल, करन घणाता , हरीश राणा, सर्वेश रमोला आदि लोग मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

नरेंद्रनगर के पास घनसाली निवासी महिला की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तीन घायल।
नरेंद्रनगर के पास घनसाली निवासी महिला की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तीन घायल। 20-04-2025 05:46 PM

नरेंद्रनगर:- थानाक्षेत्र नरेन्द्र नगर के गुजराडा मार्ग के पास स्कूटी वाहन UK07FF0338 हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोग घायल और एक की मौत हो गई। रविवार को घनसाली से देहरादून की और जा रही स्कूटी सवार महिलाओं ...