Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Ghansali: गनगर में गौ कथा का समापन

26-06-2025 06:40 AM

घनसाली :- भिलंगना ब्लॉक के गनगर में पांच दिवसीय गौ कथा का समापन हो गया। बुधवार को गौ गोपाल सेवाश्रम गनगर में हो रही गौ कथा के समापन के अवसर पर गौ कथा में सैकड़ों श्रद्धालु ने भाग लिया कथा में विशेष आकर्षण सुप्रसिद्ध गौ कथाचार्य सीता शरण महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने अपने कथन में कहा कि विनोद शास्त्री उनके पूज्य पिताजी गोपाल मणि धर्म ध्वजवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं , गौ नगर गनगर वास्तव में गौ नगर है यहां के लोग वास्तव में सच्चे गौ भक्त है और पूरी समिति के भक्ति भाव व सेवा की प्रशंसा की। इस अवसर पर घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, स्वधर्म गौ गोपाल सेवाश्रम गौ कथा समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी ,संरक्षण रामानंद जोशी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता हर्षलाल, शास्त्री वासुदेव भट्ट, हर्षमणि मैठाणी , कोषाध्यक्ष विजय राम जोशी, विजय राम रतूड़ी, नत्थी सिंह नेगी, चंद्रकिशोर मैठाणी, दिनेश परमार, सुंदरलाल पेटवाल, राजेंद्र जोशी, प्रभात जोशी , नरसिंह देवता के उपासक प्रवेश जोशी, पुजारी रमेश जोशी, उपाध्यक्ष कमलेश्वर पैन्यूली , धर्म सिंह बिष्ट ज, वीरेंद्र दत्त सेमवाल , कमलेश्वर प्रसाद जोशी, चंद्रमोहन बिष्ट , राजेंद्र परमार, जितेंद्र कठैत सहित अनेकों माताएं, बहने, बुजुर्ग, नौजवान साथी ग्रामवासी एवं समिति की पदाधिकारी मौजूद रहे।

गौ कथा समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी ने विधायक शक्ति लाल शाह को गौ सेवा आश्रम गौ नगर गनगर के उत्थान के लिए पंडाल के विकसित करने हेतु भवन निर्माण का निवेदन किया साथ ही सभी गांव की मुख्य लाइफ लाइन थापली से बहेड़ी तक स्वीकृत ढाई किलोमीटर सड़क को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया जिस पर मान्य विधायक शक्ति लाल शाह जी द्वारा दोनों मांगो को पूर्ण करने भरोसा दिया है उन्होंने कहा कि शीघ्र दोनों मांगों को पूर्ण किया जाएगा ।

 सभी गौ भक्तों को पूज्य गुरुजी विनोद जोशी शास्त्री द्वारा गौ माता को राष्टीय माता बनाने की शपथ दिलाई। और सभी भक्तों ने भव्य कथा के आयोजन हेतु समिति व क्षेत्रवासियों दान दाताओं, का धन्यवाद दिया। 



ताजा खबरें (Latest News)

बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प
बालगंगा और बूढ़ा केदार मंडलों में सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प 13-09-2025 09:54 PM

घनसाली (टिहरी गढ़वाल):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घनसाली विधानसभा के बालगंगा मंडल और बूढ़ा केदार म...