Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Ghansali news: गणेश प्रयाग में देवी देवताओं ने किया गंगा स्नान।

31-05-2023 06:15 PM

घनसाली, टिहरी:- 

    गणेश प्रयाग एवं मुनि तीर्थ एवं बाल गंगा भिलंगना नदियों के संगम जहां पर अंगिरा ऋषि,चमन श्रषि, भृगु ऋषि, बालखिल्य ऋषि स्नान किया करते थे वहां पर दशहरा मनाया गया सभी देवी देवताओं ने भी इस संगम में स्नान करके क्षेत्र के सभी भक्तों को अपना अपना आशीर्वाद दिया।

    बालगंगा भिलंगना उत्तरवाहिनी गंगा भागीरथी के संगम स्थल सेंदुल गणेश प्रयाग में गंगा दशहरा का पर्व देव डोलियों निशान के साथ मां भगवती रिकेश्वरी देवी, क्षेत्रपाल देवता, नागराजा देवता, भैरव देवता के सानिध्य में संगम पर सुंदरकांड, यज्ञ, पित्र तर्पण, ऋषि तर्पण, देव दर्पण, दीपदान, गंगा आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। विद्वानों ने बताया कि इसी दिन गंगा दशहरा के अवसर पर माता इस पृथ्वी पर गंगा माता का अवतरण हुआ और इस दिन बड़ा मंगल भी मनाया गया जिसमें क्षेत्र के माता बहनों ने भाग लिया गंगा हिमालय जनजागृति समिति ने आभार व्यक्त किया इस मौके पर अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट, प्रबंधक गोविंद बडोनी, योगेश्वर प्रसाद मैठाणी, द्वारिका प्रसाद मैठाणी, हरीश मैठाणी, लाख राम भट्ट, शुरवीर सिंह बिष्ट, उमेद सिंह चौहान, भरत सिंह नेगी, रोशन लाल जोशी, पूर्णानंद रतूड़ी, सुंदरलाल पेटवाल, विपिन मैठाणी, गुरु प्रसाद मैठाणी, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।


ताजा खबरें (Latest News)

New tehri: राहुल गांधी को लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने केक काटकर किया मिष्ठान वितरण।
New tehri: राहुल गांधी को लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने केक काटकर किया मिष्ठान वितरण। 28-06-2024 05:19 AM

नई टिहरी - अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमेठी के सांसद राहुल गांधी जी को लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है।जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राण...