Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

उत्तरांचल उत्थान परिषद की वार्षिक अधिवेशन में अपने जड़ों से जुड़ कर समस्यों का समाधान मिल कर करने तथा अपने संसाधनों से आर्थिकी के विभिन्न उपकर्मो को बढ़ाने का पर दिया गया बल। हिमाँजलि ( नारी शक्ति विशेषांक) का हुआ विमोचन।

01-04-2023 09:08 PM

देहरादून:- 

उत्तरांचल के समग्र ग्राम्य विकास को लेकर मेरा गॉव मेरा तीर्थ, चलो गॉवों की ओर, प्रवासी पंचायतों के माध्यम से अपने जड़ों से जुड़ने को लेकर जन जागरण के सार्थक प्रयासों  के चर्चा के साथ उत्तरांचल उत्थान परिषद के सेवा निकेतन केंद्र देहरादून में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में  मिल कर समस्याओं के समाधान के लिए खड़े होने पर बल दिया गया। इस अवसर पर हिमांजलि ( नारी शक्ति विशेषांक ) का विमोचन अतिथि गणों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम जी ने अपने विभिन्न अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हमें स्वाबलम्बी, स्वाभिमानी भारत के निर्माण में अपने सनातन समृध्द परंपराओं के साथ एक दूसरे के अनुभवों को लेकर  चुनोतियों का सामना व समाधान करना है। क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम ने स्पष्ट रूप से कहा की पलायन कोई समस्या नही है ,गॉव मेरा है, हम अपनी समस्यों का समाधान कर सकते है। हमारे सनातनी संस्कार वैज्ञानिक तथ्यों को समेटे हुए है जिन्हे समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें थिंक ग्लोवली, एक्ट लोकलि के सोच के साथ भविष्य का निर्माण करना है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र जी ने विभिन्न सेवा व्रतियों के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि डॉ नित्यानंद के सपनो को साकार करने के लिए हमें उस प्रेरणा से कार्य करने की आवश्यकता है । अपने संसाधनों से अपनी आर्थिकी बढ़ानी है काम करके दिखाना है जिससे समाज का विश्वास बने। अच्छे प्रोजेक्टों के लिये धन की कमी नही है। शून्य से शिखर तक की कहानियों के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा देने की आवश्यकता है। प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र  ने कहा कि उतराखंड का विकास कैसे होगा, पलायन कैसे रुकेगा, इसके लिए सबको मिल कर कार्य करना है और समाज के सहयोग से गतिविधियों को आगे बढाना है। इस अवसर पर महामंत्री राम प्रकाश पैन्यूली ने संस्था के 19 सेवा कार्यो सहित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति विवरण के साथ संस्था के वर्षभर के कार्यकर्मो की जानकारी दी। संस्था के मीडिया प्रमुख तेजराम सेमवाल ने प्रवासी पंचायतों के सार्थक प्रयास व प्रभाव  की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक नौ प्रवासी पंचायतों के जरिये मेरा गॉव मेरा तीर्थ, चलो गॉवों की ओर के आह्वान से प्रवासी बंधुओं का अपने गॉवों से जुड़ना एक सुखद प्रयास है उन्होंने भोपाल में आयोजित प्रवासी पंचायत का प्रस्तुतिकरण करते हुए वताया कि इस आयोजन को मध्य प्रदेश सरकार व उतराखंड सरकार के द्वारा भी सराहा गया। इस अवसर पर संस्था के  विपुल जोशी ने संस्था की वेब साइट की जानकारी देते हुए स्वाबलंबन के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया। संस्था के यशोधा नंद कोठियाल ने हरेला के तहत विभिन्न बस्तियों में बृहद बृक्षा रोपण की जानकारी दी। संस्था के राजाराम ने  दुमका, कोटा बाग  में ई लाइब्रेरी व वोकेशनल  ट्रेनिंग के साथ साथ कोचिंग के जरिये विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने तथा सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों   मे नौकरी पर लगने के सार्थक प्रयासों के बारे में बताया । साथ ही पाटिया मे पहला कृषि इंटर कालेज व डेरी के संचालन के विषय को रखा। संस्था से जुड़े पलायन आयोग के सदस्य सुरेश सुयाल ने ग्रामोत्सव के बारे में बताया।  संस्था के कोषाध्यक्ष मदन सिंह नेगी ने आय व्यय का विवरण रखते हुए सभी से सहयोग की अपील की। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष जय मल सिंह नेगी ने संस्था के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े  विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा कार्यो के जरिये उल्लेखनीय कार्य कर रहे  डॉ हरपाल नेगी, द्वारिका प्रसाद सेमवाल, उत्तम लाल, विष्णु प्रसाद सेमवाल, पदम श्री प्रेम चंद शर्मा, सतीश चंद्र चौहान, शिवम  ढोंडियाल्, गोपाल डोभाल, मनवर सिंह रावत, गणेश जोशी, केशर सिंह , नत्थी सिंह खरोला, अंजली गुसाई, मोहन पाठक, अरबिंद  , देवराज, सुरेंद्र नौटियाल सहित अनेक सेवा धर्मियो ने स्वाबलंबन, स्वरोजगार व आर्थिकी के विभिन्न उपकर्मो के लिए किये गये प्रयासो के साथ  अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यू जी वी एन एल के अधिशासी निदेशक हिमांशु अवस्थी ने संस्था के विभिन्न सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज को एक नई दिशा मिलती है।इस अवसर पर संस्था के मंत्री डी एन उनियाल, संजय बडोनी, अनूप नौटियाल,शंभू प्रसाद सती, डॉ प्रभाकर उनियाल  , दयानंद चंदोला, विनोद नौटियाल, डॉ डी डी चौनियाल, बलवंत वोरा, राजेंद्र सिंह चौहान, रमेश राणा, पृथ्वी धर  काला, नत्थी सिंह राणा, अरबिंद बडोनी, जितेंद्र सिंह  राम सिंह,इंद्र मणी सती व, डॉ डी एन जोशी, चतर सिंह कंडारी, विमल कुमार, महेंद्र बंगवाल, नवीन बहुगुणा, अरुण बडोनी,आनंद सिंह रावत, सी आर गोस्वामी, विमल गैरोला, सहज सेमवाल, स्वावलंबी भारत की प्रांत महिला समनव्यक  प्रीति शुक्ला,  दीपाली, उषा रावत,डॉ मोहित बडोनी, प्रवीण ममगाइं, जगदीश प्रसाद, डॉ राकेश डंगवाल, विनोद सेमवाल, विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय जी, प्रकाश कुमाइं, विमल कांत मिश्रा, गोविंद बडोनी ,  मुकेश हटवाल, श्रीमती  विक्रमा जोशी, प्रो के एस रावत , राजेंद्र पांडे, अर्चना सुयाल, चंद्र किशोर मैठाणी, विजय डंगवाल  गोविंद  कपटियाल्, सतीश डंगवाल सहित अनेक गण मान्य  सेवा धर्मी लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन   करते हुए डॉ माधव मैठानी ने सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन  नरेंद्र कुलाश्री ने किया।उत्तरांचल उत्थान परिषद के आम सभा के वार्षिक समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा समापन ग्राम विकास के गीत के संकल्प के साथ  संपन्न हुआ।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...