ताजा खबरें (Latest News)

उत्तरकाशी:- संजय रतूड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में भाग लिया. 853 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस 4.531 किमी लंबी डबल लेन सुरंग चारधाम यात्रा के लिए म...


घनसाली, टिहरी:-
पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर आज हिमालयन इंग्लिश स्कूल घनसाली में Rivers of the world फाउंडेशन के मार्गदर्शन में एक सफल सेमिनार का आयोजन किया गया आयोजन के साथ पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संस्थान का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में पर्यावरण में हो रहे लगातार परिवर्तन एवं छेड़छाड़ से उत्पन्न चुनौतियां पर चर्चा की गई एवं निकट भविष्य में संभावित पर्यावरणीय खतरों एवं उनके निराकरण हेतु सुझाव साझा किए गए । कार्यक्रम हिमालय इंग्लिश स्कूल घनसाली एवं रिवर्स ऑफ दा वर्ल्ड के सहयोग से आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्थापक हिमालय स्कूल घनसाली एस के नौटियाल के द्वारा क्षेत्रीय पर्यावरण में हो रहे लगातार परिवर्तन एवं इसके कारण उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात संस्थापक रिवर ऑफ दा वर्ल्ड डॉक्टर विजय दत्ता द्वारा कुछ सुझाव पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में हिमालय स्कूल घनसाली की कक्षा 11 की छात्र नेहा नेगी द्वारा जलवायु परिवर्तन पर सराहनीय प्रश्न प्रस्तुति दी गई हिमालय स्कूल समय-समय पर जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संबंधित विषयों पर सकारात्मक चर्चा हेतु सदैव तत्पर रहता है।
पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में घनसाली विधायक एवं उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण समिति के सभापति शक्ति लाल शाह, प्रमुख प्रतिनिधि करण घणाता, माउंट वैली संस्थान के संस्थापक अवतार सिंह नेगी, जिला कार्यसमिति टिहरी गढ़वाल के सदस्य केदार बर्त्वाल, ओमप्रकाश भुजवाण, एडवोकेट लोकेंद्र जोशी, कमल सिंह साजवाण, गंगा सिंह पंवार, गोविंद बडोनी, विशन सिंह पंवार आदि तमाम लोग मौजूद रहे। घनसाली विधायक द्वारा विद्यालय के सफल कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई दी गई। सुझावों को उत्तराखंड सरकार के समक्ष जल्द से जल्द विचार के लिए रखा जाएगा।
उत्तरकाशी:- संजय रतूड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में भाग लिया. 853 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस 4.531 किमी लंबी डबल लेन सुरंग चारधाम यात्रा के लिए म...