Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

उत्तराखंड में हो रही तेज बारिश से इस जनपद की 21 सड़कें बंद।

10-10-2022 04:12 AM

पिथौरागढ़:- 

    पिथौरागढ़ जनपद मे बीते 7 अक्टूबर से लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद मे 21 सड़क बंद हो चुकी है। पिथौरागढ़ को आने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पिथौरागढ़- टनकपुर घाट के देहली बैण्ड मे बंद है। वंही पिथौरागढ़ से टनकपुर राष्ट्रीय मार्ग पाँच जगह बंद है। थल- मुन्स्यारी हरड़िया नाले के पास बंद हो गया है,तो वंही जोलजीबी- मुनस्यारी मार्ग सेराघाट, बंगापानी, घिंघरानी के मे बंद हो गया है। मुनस्यारी को जाने वाले दोनों मार्ग बंद होने से मुनस्यारी का सम्पर्क कट चुका है।

    भूपेन्द्र महर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने जो सूचना उपलब्ध कराई है, उसमें आज आँरेज अलर्ट है। जनपद मे लगातार बारिश हो रही है।एन.एच.बार्डर रोड़ समेत 21 सड़क ब़द है जिन्हें खोलने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सभी कंट्रोल रुम एक्टिवेट करा दिए गए है। सभघ पटवारियों ,एबीडोओ को निर्देशित किया गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दे दी गई है।नदी के पानी बढ़ने से दुघर्टना की संभावना हो सकती है।


ताजा खबरें (Latest News)

Uttarakashi: भारत वर्ष में नये कानून लागू होने पर पुलिस ने आमजन को किया जागरुक।
Uttarakashi: भारत वर्ष में नये कानून लागू होने पर पुलिस ने आमजन को किया जागरुक। 01-07-2024 11:39 PM

उत्तरकाशी संजय रतूड़ी- सोमवार 1 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारतवर्ष में तीन नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गये हैं। नये कानूनों का सही तरीके ...