Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Rishikesh: गाय के गोबर से ईशा बना रही आकर्षक दीए और अनेकों सामान।

10-11-2023 09:44 PM

 ऋषिकेश:- 

    उत्तराखंड राज्यपाल द्वारा सम्मानित व  राज्य स्तरीय हस्तशिल्प कला में प्रथम स्थान रखने वाली मैं खदरी श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशा चौहान द्वारा इस बार गाय के गोबर  से  दीपावली के अवसर पर गोमय रंगोली के रंग बनाए गए हैं।

    समूह की महिलाओं के साथ-साथ वह स्थानीय महिलाओं व बच्चों को भी निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो और बच्चों में शिक्षा के साथ कौशल  के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास आसानी से हो सके। इस बार दीपावली के अवसर पर ईशा चौहान द्वारा स्थानीय व समूह की महिलाओं को गाय के गोबर से निर्मित दिया, लक्ष्मी चरण, धूपबत्ती, हवन कप, घी बत्ती,  कलरफुल व खुशबूदार मोमबत्ती का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे वहां स्वरोजगार  को अपना कर आजीविका को बढ़ा सके  ईशा चौहान द्वारा पहले भी समूह की महिलाओं को हर्बल कलर, भीमल, पीरुल, गोबर की डिजाइनर इको फ्रेंडली  राखिया का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है,  जो कि खुशबूदार  राखीयो के नाम से उत्तराखंड में बहुत प्रसिद्ध हुई।

    वहीं उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के साथ साथ प्रदेश भर से उनके पास इस तरह के आइटमों को बनाने के ऑर्डर मिल रहे हैं। ईशा द्वारा दिए गए किसी भी प्रशिक्षण में  बनावट, क्वालिटी और क्वांटिटी ध्यान में रखकर महिलाओं को उनके लाभ और हानि के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है, क्योंकि बाजार में उन्हीं चीजों पर कई लोग काम कर रहे हैं और उन पर क्वालिटी पर ध्यान नहीं दिया जाता, क्योंकि वही चीज ऑनलाइन  माध्यम से आसानी से कम पैसों में उपलब्ध हो जाती है, इसीलिए क्वालिटी और दाम पर वह महिलाओं को विशेष ध्यान देने को कहती है। की कैसे अपने हाथों से बनाई गई वस्तुओं को बेस्ट बनाई जाए और किसी कार्य में भारत हासिल करने के लिए आपके पास अनुभव और ज्ञान की आवश्यकता होती है जो की कड़े परिश्रम और कई प्रयोग  करने के बाद मिलती है। प्रशिक्षण लेने वालों में स्थानीय महिलाओं के साथ समूह की महिलाएं भी रही।

     वहीं उनके साथ दीक्षा कलूड़ा, नंदिनी चौहान, ज्योति उनियाल ,सरिता पाल, सोनिया बलोदी ,रुचि बंदोलिया , पूनम , श्वेता राणा अंकिता, लक्ष्मी आदि तमाम महिलाएं साथ है।


ताजा खबरें (Latest News)

भारत बना 20-20 का का विश्व विजेता, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की हार।
भारत बना 20-20 का का विश्व विजेता, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की हार। 30-06-2024 05:11 AM

चंद्रशेखर पैन्यूली भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 पुरुष के दिलचस्प मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी 20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है,भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में हुए मुकाबले में मैच में गेंदबाजों क...