Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

चौकुड़ी गांव के लांस नायक रौबिन सिंह बिष्ट को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट दी गई अंतिम विदाई।

20-03-2025 08:44 PM

रिखणीखाल, पौड़ी:- 

     लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल ब्लॉक के चौकुड़ी गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर कारगिल में पोस्ट ड्यूटी में तैनात पांचवी गढ़वाल राइफल्स के लांस नायक रोबिन सिंह बिष्ट को ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोम के कारण उनका बीते 14 दिनों से चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। बीते मंगलवार सुबह 5:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रखणीखाल के चौकुड़ी के रहने वाले रोबिन सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर देर रात 1:00 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलूनी ने बताया कि रोबिन सिंह बिष्ट उनके साथ स्कूल के सहपाठी थे। बताया कि वह पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और उनकी मनसा थी कि वह सेवा में जाएं शालिनी बताती हैं कि उनकी इस खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। आज जीआरआरसी से पहुंची सैनिक टीम पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके घर ले गए। सैनिक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना वह हथप्रभ था। गांव में सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। शनि की माता लक्ष्मी देवी के साथ परिजनों और क्षेत्र की महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल था। लॉस नायक रोबिन सिंह बिष्ट अपने परिवार में सबसे छोटे थे। 27 साल के रोबिन सिंह बिष्ट के पिता बृजमोहन सिंह बिष्ट भी सेना से सेवानिवृत हैं। उनकी दो बड़ी बहने तथा एक बड़ा भाई है। आज सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्र के कई गांव से लोग सैनिक के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।


ताजा खबरें (Latest News)

नरेंद्रनगर के पास घनसाली निवासी महिला की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तीन घायल।
नरेंद्रनगर के पास घनसाली निवासी महिला की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तीन घायल। 20-04-2025 05:46 PM

नरेंद्रनगर:- थानाक्षेत्र नरेन्द्र नगर के गुजराडा मार्ग के पास स्कूटी वाहन UK07FF0338 हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोग घायल और एक की मौत हो गई। रविवार को घनसाली से देहरादून की और जा रही स्कूटी सवार महिलाओं ...