Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

Rudraprayag: श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन से हुआ हादसा, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

04-08-2023 01:46 PM

रुद्रप्रयाग:- 

    देर रात्रि से हो रही जोरदार बारिश के कारण गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो गया जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम रात के घनघोर अंधेरे में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

    SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

    आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व NDRF के साथ मिलकर घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है, इसके अतिरिक्त SDRF की एक अन्य टीम द्वारा कुंड बैराज में भी सर्चिंग की जा रही है।

    आसपास के लोगों द्वारा उक्त घटना में 12-13 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गयी है। जानकारी अभी स्पष्ट नही है, स्पष्ट जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।


ताजा खबरें (Latest News)

बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन।
बिजनेस उत्तरायणी द्वारा एजुकेशनल एक्सीलेंस समिट का आयोजन। 29-09-2024 09:49 PM

हिमालय रिसोर्सेस एनहैंसमेंट सोसाइटी व बिज़नेस उत्तरायणी द्वारा दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शनिवार को एजुकेशनल एक्सीलेंस सम्मिट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे...