Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

देहरादून से बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों के दायित्व बदले।

12-12-2025 08:57 PM

देहरादून:- 

    उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण विभाग बदले गए हैं।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं—

  • विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) का पदभार हटाया गया।

  • नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

  • कृष्ण कुमार वीके से पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी का प्रभार हटाया गया।

  • मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी का दायित्व सौंपा गया।

  • करण सिंह नग्नयाल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार की जिम्मेदारी मिली।

  • अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी का नया दायित्व दिया गया।

  • नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

  • सुनील कुमार मीणा से पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी का पदभार हटाया गया।

  • योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

  • निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।

  • यशवंत सिंह को सेनायक आईआरबी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • तृप्ति भट्ट को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी मिली।

  • रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बनाया गया।

  • सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।

  • हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार का प्रभार दिया गया।

इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


ताजा खबरें (Latest News)

एनएसयूआई ने चार सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
एनएसयूआई ने चार सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा 13-12-2025 07:41 AM

घनसाली:- एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल को क्षेत्र की चार सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन देकर कारवाही करने की मांग की है।बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर के पूर्व महासचिव नरेंद्र रावत,प...