Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स में नानकमत्ता महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

17-11-2025 03:00 PM

नानकमत्ता:- 

    कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएँ राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में सम्पन्न हुईं, जिसमें महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।

    प्रतियोगिता में महाविद्यालय के एथलीट विनय राणा ने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। इसी स्पर्धा में महाविद्यालय के दूसरे प्रतिभागी जतिन राणा ने दमदार प्रतिभा दिखाते हुए ब्रोंज़ मेडल हासिल किया। वहीं, ट्रिपल जंप (त्रिकूद) स्पर्धा में भी विनय राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज़ मेडल अपने नाम किया। तीन पदकों के साथ नानकमत्ता महाविद्यालय की एथलेटिक्स टीम प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

खिलाड़ियों के महाविद्यालय वापस लौटने पर प्राचार्य डॉ. प्रो. अंजला दुर्गापाल, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा क्रीड़ा समन्वयक डॉ. उमेश चन्द्र जोशी, टीम कोच डॉ. ललित सिंह बिष्ट, डा. मीनाक्षी सहित सभी ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने खिलाड़ियों की कठिन मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...