Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस पलटी, 6 के शव बरामद।

05-10-2022 03:51 AM

पौड़ी:- 

लालढांग से काड़ा तल्ला जा रहीं थी बारातियों से भरी बस।

बीरोखाल के सीमडी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस।

बस में 40 से अधिक बारातियों के सवार होने ही हैं सूचना।

6 बारातियों के शव खाई से निकाले गए बाहर।

खाई में और शवों को तलाशने का ग्रामीण और प्रशासन कर रहें है काम।

मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

अंधेरा  होने के चलते रेस्क्यू में आ रही दिक्कत।

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम।

Uttarkashi और पौड़ी घटना की ले रहे जानकारी।

अपने कल के कार्यक्रम किये स्थगित।

पौङी में हुई बस दुर्घटना की भी ले रहे जानकारी।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के सिमडी बैंड के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त बारातियों से भरी बस में सवार यात्रियों एवं घटना की उच्चाधिकारियों से पल पल की ले रहे जानकारी। एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना।

    पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।


ताजा खबरें (Latest News)

Ghansali Tehri: गनगर गांव में आसमान से गिरा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस।
Ghansali Tehri: गनगर गांव में आसमान से गिरा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस। 29-09-2024 02:33 PM

पंकज भट्टघनसाली: टिहरी जनपद के गनगर गांव में आसमान से एक गुब्बारे के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गिरा जिससे ग्रामीणों में कुछ देर तक सनसनी मच गई जिसकी सूचना भाजपा नेता प्रशांत जोशी प्रबंधक बालगंगा महाविद्या...