ताजा खबरें (Latest News)

साभार:- वरिष्ठ पत्रकार ओंकार बहुगुणा जिला गंगा समिति उत्तरकाशी के तत्वावधान में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगरपालिका क्षेत्र में अनिस्तारित कूड़ा, प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण तथा स्वच्छता जन जागरुकता हेतु एक...

उत्तरकाशी:-
संजय रतूड़ी: मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तरकाशी जिले भर में सुबह से ही लगातार बारिश जारी है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
तस्वीरें यमुनोत्री धाम की है जहा लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है साथ ही यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीर्थ यात्री बरसाती और छातों की सहायता से भारी बारिश के बीच पूजा अर्चना कर रहे है हालांकि श्रद्धा के आगे तीर्थ यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता है बरसात जेसी बाधा सब कुछ फीकी नजर आ रही है। यमुनोत्री में उमड़ी तीर्थ यात्रियों की भीड़ इस बात का संकेत है की दुसवारियों के बीच भी श्रद्धा सबसे बड़ी होती है। यात्री बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेते हुए आसानी से दिख रहे है।
वही यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने स्थानीय प्रशासन पर यमुनोत्री धाम की उपेक्षा का आरोप लगाया है की पिछले एक माह पूर्व यमुनोत्री धाम की सुरक्षा दीवार ढह गई थी लेकिन अभी तक उसे बनाने की कवायद सुरु नहीं की गई है जिससे यमुनोत्री थाम के लिए खतरा बरकरार है।