Share: Share KhabarUttarakhandKi news on facebook.Facebook | Share KhabarUttarakhandKi news on twitter.Twitter | Share KhabarUttarakhandKi news on whatsapp.Whatsapp | Share KhabarUttarakhandKi news on linkedin..Linkedin

पिलखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृत किए 14.83 करोड़ रुपये, क्षेत्र में खुशी की लहर

07-11-2025 07:18 AM

टिहरी गढ़वाल। घनसाली क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने के लिए 14.83 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृति से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करने की यह मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई जा रही थी। विधायक शक्ति लाल शाह के लगातार प्रयासों और जन भावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह स्वीकृति प्रदान की।

धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक शक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह निर्णय घनसाली क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए जीवनदायी साबित होगा। पिलखी अस्पताल को सामुदायिक केंद्र बनाए जाने से अब क्षेत्रीय लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि सीएचसी बनने के बाद यहां विशेषज्ञ चिकित्सक, आधुनिक उपकरण, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन सेवा, पैथोलॉजी और एक्स-रे यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे घनसाली और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

क्षेत्र की जनता ने भी मुख्यमंत्री धामी और विधायक शक्ति लाल शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला क्षेत्र के विकास और जनस्वास्थ्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामीणों ने कहा कि अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए श्रीनगर या नई टिहरी जाने की मजबूरी कम होगी।

पिलखी सीएचसी के निर्माण के लिए स्वीकृत 14.83 करोड़ रुपये की राशि से आधुनिक भवन और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी बल्कि घनसाली ब्लॉक की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।


ताजा खबरें (Latest News)

बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी का बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 15-12-2025 09:03 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी...